सरगुजा जिला की राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी भगत का खेलो इंडिया में चयन


Categories :

खेलो इंडिया युथ गेम्स 2023 मध्य प्रदेश के लिए छत्तीसगढ़ बास्केटबाल टीम में साक्षी भगत का चयन




सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ की प्रशिक्षित खिलाड़ी कु. साक्षी भगत का छत्तीसगढ़ खेलो इंडिया बास्केटबाल टीम के लिए चयन। छत्तीसगढ़ से खेलो इंडिया बास्केटबाल टीम के सदस्यों में खिलाड़ी में कु. साक्षी भगत और टीम मैनेजर में राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह चुने गए हैं जो मध्य प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया युथ गेम्स 2023 में सम्मिलित होंगे।
खेलो इंडिया यूश गेम्स 2023 में सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के खिलाड़ी साक्षी भगत व राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के चयन होने पर संघ के अध्यक्ष श्री आदितेश्वर शरण सिंहदेव जी के द्वारा बधाई दी और सरगुजा जिला के लिए बड़ी उपलब्धि है, इस उपलब्धि पर सरगुजा के राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के मेहनत और लगन के बदोलत अम्बिकापूर शहर यह उपलब्धि मिला है। इसके लिए राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनायें दिया जिन्होंने सरगुजा जिला को बास्केटबाल खेल पर लगातार मेहनत करते शहर को कई बड़ी उपलब्धि दिलाया है।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया प्रोग्राम में किसी भी खिलाड़ी का खेलना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है सरगुजा जिला से 2018 खेलो इंडिया का पहला मशाल मैनपाट की सुलोचना तिग्गा ने जलाया तब से लेकर सरगुजा जिला में एक मात्र बास्केटबाल खेल से कई बालिका खिलाड़ीयों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सरगुजा जिला से एक – ना-एक बास्केटबाल खिलाड़ी सम्मलित रहता है। साथ ही यह भी बताया कि – ** इस खेलो इंडिया युथ गेम्स 2023 के अंतर्गत जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उन्हें खेल कौशल के विकास के लिए सालाना 5 लाख रूपये दिए जायेगे और राष्ट्रीय आयोजन के लिए उन्हें खुद को तैयार करना होगा | यह वित्तीय सहायता लाभार्थियों को 8 वर्षो तक प्रदान की जाएगी | **
यह आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच होगा मध्यप्रदेश में आयोजित होगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 का आयोजन भोपाल के शौर्य इस्मारक में इंडिया यूथ गेम्स 2023 की थीम सांग के साथ उद्घाटन किया जाना है, मध्यप्रदेश में इसमें देश छह हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। मध्य प्रदेश के आठ शहरों के अलावा दिल्ली में इन इवेंट होंगे। 30 जनवरी को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। वहीं, समापन समारोह 11 फरवरी को भोपाल में ही होगा।
मध्यप्रदेश के भोपाल, बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, महेश्वर, मंडला और उज्जैन में खेलों के आयोजन होंगे। खेलो इंडिया यूश गेम्स में कुल 29 अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें से एक खेल ट्रैक-साइक्लिंग का आयोजन दिल्ली में होगा। भोपाल को सबसे ज्यादा नौ खेलों की मेजबानी मिली है। दिल्ली के अलावा महेश्वर और बालाघाट ही दो ऐसे जगह हैं जिन्हें सिर्फ एक-एक खेलों की मेजबानी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *