Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

GalleryHistoryNewsUncategorized

सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के सचिव व राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के द्वारा गांधी स्टेडियम पर लाइट व्यवस्था के लिए सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा


आज दिनांक 15 सितंबर दिन गुरुवार को कलेक्टर कक्ष में सरगुजा कलेक्टर महोदय को गांधी स्टेडियम के चारों और व खेल मैदानों में प्रयाप्त प्रकाश के लाईट व्यवस्था को लेकर नागरिक सेवा समिति के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल जी ने कहा कि शाम होते गांधी स्टेडियम के चारो ओर प्रयाप्त रोशनी नहीं रहता है जहाँ शहर महिला व पुरुष देर रात तक टहलने का कार्य करते हैं। अंधेला रहने के कारण अनहोनी व दुर्घटना होने का अशंका बना रहता है। साथ ही अंधेले में जगह-जगह असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इन सभी कारणों को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर महोदय को लाईट के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
नागरिक सेवा समिति के महासचिव राजीव अग्रवाल जी ने बताया कि गांधी स्टेडियम में शहर के हजारों की संख्या में शाम को महिला व पुरुष के अलावा बालक – बालिका खिलाड़ी भी देर शाम तक अपने खेलों का अभ्यास करते हैं, शाम होते ही गांधी स्टेडियम में अंधेरा हो जाता है जिससे बालिका खिलाड़ीयों को देर तक अभ्यास करने से डरते हैं। सभी वर्गों के लोगों को देखते हुए गांधी स्टेडियम में प्रयाप्त रोशनी व्यवस्था सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा गया है। सरगुजा जिला के कलेक्टर IAS कुंदन कुमार ने गांधी स्टेडियम में प्रयाप्त लाईट लगवाने का आश्वासन दिया है।
कलेक्टर कक्ष में ज्ञापन देने समिति उपाध्यक्ष आलोक दुबे, उपाध्यक्ष अजय बंसल, रणविजय सिंह तोमर, निरज प्रकाश पाण्डेय, मनीष गोयल, श्याम शर्मा, मुकेश अग्रवाल, खेल संघ की ओर से राजेश प्रताप सिंह व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *