मिनीगोल्फ, वुडबाल और स्पीडबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ीयों का सम्मान

खबर – राजेश प्रताप सिंह

दिनांक 14 जुलाई 2023 को शा. उ मा वि. अजबनगर के शाला प्रवेश उत्सव के अवसर संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, और सुभाष गोयल कांग्रेस वरिष उपाध्यक्ष व सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण, साथ ही एस एम डी सी अध्यक्ष श्री शंभु मुखर्जी उपस्थिति में संस्था के राष्ट्रीय खिलाड़ीयों का सम्मान किया गया। संस्था के व्यायाम शिक्षक कमल किशोर निकुंज के द्वारा बताया गया कि संस्था में विभिन्न खेलों में भाग लेकर संस्था का मान बढ़ाया। संस्था के 125 छात्र - छात्राओं ने जिले का क्रिकेट, रग्बी, मिनीगोल्फ, वुडबाल, डाॅज बाल और स्पीडबाल में प्रतिनिधित्व किया। 70 खिलाड़ीयों ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि 10 छात्र - छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर दिल्ली, तमिलनाडु, भुवनेश्वर एवं ग्वालियर में अपना खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया। स्पीडबाल के खिलाड़ी उषा अगरिया एवं अंजली लकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीतने पर। इन दोनों खिलाड़ीयों को राज्य उत्कृष्ट खिलाड़ी के रुप सम्मान मिला हुआ है संस्था के सभी राष्ट्रीय खिलाड़ीयों को अतिथियों के द्वारा सम्मान किया गया । इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्रीमती ब्रिजेनिया केरकेट्टा व समस्त संस्था के सभी स्टाफ उपस्थित थे।


Posted

in

, , ,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *