Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Uncategorized

अखिल भारतीय बास्केटबाल प्रतियोगिता, राजनांदगांव में सरगुजा जुनियर बालिका टीम तीसरा स्थान रहा

अखिल भारतीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में ब्रांउज मेडल जीते सरगुजा की बालिका

अखिल भारतीय बास्केटबाल प्रतियोगिता राजनंदगांव में 14 मई से 17 मई तक प्रार्थना साल्वे मेमोरियल आमंत्रण बास्केटबॉल अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजित किया गया था। जिसमें देश के कई राज्यों के टीम शामिल थे। इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिला बास्केटबॉल सघं की बालिका टीम भी शामिल हुई।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा टीम ने सीतामऊ व गुना की टीम को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई जिसके बाद सेमीफाइनल मैच में साईं एकेडमी राजनांदगांव से पराजित होकर तृतीय स्थान के लिए सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेडमी के साथ मैच खेला जिसमें सरगुजा की टीम ने एकेडमी की टीम को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सरगुजा टीम में कप्तान प्रज्ञा मिश्रा, साक्षी भगत ,रागनी अगरिया, साक्षी तिर्की, खुशबू गुप्ता, सुलेखा टोप्पो, रिमझिम मिश्रा, स्नेहा जयसवाल, संशिता एक्का, श्रेया उपाध्या, श्रेया दास, रिद्धिमा मुखर्जी शामिल थे।
इस प्रतियोगिता में आमंत्रित रेफरी के रुप रघुनाथ मुखर्जी शामिल थे। इस बड़ी उपलब्धि के लिए सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष श्री आदितेश्वर शरण सिंहदेव जी के द्वारा बधाई दी ओर उन्होंने कहा कि जल्द ही सरगुजा जिला में भी अखिल भारतीय बास्केटबाल प्रतियोगिता कराया जायेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *