Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Uncategorized

एस पी भावना गुप्ता बास्केटबॉल के खिलाड़ियों के साथ खेला मैच…

आज सुबह गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में सरगुजा जिला एस पी भावना गुप्ता मैच खेलने पहुंची। भावना गुप्ता ने सरगुजा बास्केटबाॅल खिलाड़ियों के साथ मिल दो टीम बनाया। और अपने में कप्तानी करते हुए, खेल भावना के साथ पुरे नियम से 4 क्वार्टर का मैच खेला जिसमें कप्तान भावना गुप्ता की टीम 40 – 22 से विजय रही।यह मैच काफी रोमांचक के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ।

कप्तान भावना गुप्ता ने खिलाड़ियों को मैच के बारिकियों पर चर्चा करते हुए, खेल का जीवन मे महत्व व खेल से अपने को विचारों नियंत्रण रखने की बात कही। कहा कि जीवन में खेल के उपल्बधियों कैसे चुन्ना चाहिए। और साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य मुझे जब भी मौका मिलेगा तो सरगुजा के बास्केटबाॅल बालिकाओं के लिए कुछ करना चाहूंगी।

इस मैच में विशेष रुप से आईएएस ऑफिसर राहुल देव, सरगुजा एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह व सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के समस्त खिलाड़ी इस उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *