Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

GalleryHistoryNewsUncategorized

छत्तीसगढ़ सिनियर महिला बास्केटबाल टीम कु. प्रज्ञा मिश्रा का चयन

सरगुजा की प्रज्ञा मिश्रा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के उत्कृष्ट बास्केटबाल खिलाड़ी कु. प्रज्ञा मिश्रा का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला बास्केटबाल टीम में होने पर बहुत बहुत बधाई साथ सरगुजा जिला को भी बधाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबाल संघ के तत्वावधान छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला बास्केटबाल टीम 73 वीं सिनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता 3 दिसंबर से 10 दिसंबर 2023 तक गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना पंजाब सम्लित होंगे। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला बास्केटबाल टीम का ट्रायल 5 नवंबर भिलाई, दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें सरगुजा जिला से प्रिया जायसवाल व प्रज्ञा मिश्रा ने ट्रायल दिया। इस ट्रायल में छत्तीसगढ़ प्रदेश से 16 खिलाड़ी का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ीयों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प में प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ीयों का चयन हुआ जिसमें सरगुजा जिला से प्रज्ञा मिश्रा का चयन किया गया। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप ने बताया कि कु. प्रज्ञा मिश्रा बचपन से ही एक अच्छी बास्केटबाल खिलाड़ी थी, बचपन से लेकर कई बड़े प्रतियोगिता खेल चुकी है सब जुनियर, जुनियर स्तर पर कई मेडल जीत चुकी है, इसके अलावा 3X3 बास्केटबाल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन खिलाड़ी रह चुकी है। प्रज्ञा मिश्रा का चयन छत्तीसगढ़ महिला बास्केटबाल टीम में चयन होने पर प्रज्ञा मिश्रा के पुरे परिवार को बधाई और शुभकामनाएँ है। प्रज्ञा मिश्रा स्थानीय माता राजमोहनी देवी कन्या महाविद्यालय में अध्ययनरत है। गांधी स्टेडियम के बास्केटबाल ग्राउंड पर नियमित अभ्यास करती है। कु. प्रज्ञा मिश्रा को बधाई देने के सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ संघ के वरिष्ट पदाधिकारी व संघ के खिलाड़ियों के द्वारा विशेष रूप से सभी ने बधाई दीया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *