Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

GalleryHistoryNewsUncategorized

6वीं खेलो इंडिया युथ गेम्स2024 कोयंबटूर तमिलनाडु के लिए कु. प्रज्ञा मिश्रा का चयन

कु. प्रज्ञा मिश्रा अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी का 6वीं खेलो इंडिया युथ गेम्स 2024 तमिलनाडु के लिए चयन


2024 के नये सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ की बड़ी उपलब्धि, कु. प्रज्ञा मिश्रा का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश युथ बालिका बास्केटबाल टीम में चयन, यह 6वी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 कोयंबटूर, तमिलनाडु में 21 जनवरी से 25 जनवरी 2024 तक बास्केटबाल में भाग लेगी। इस बड़ी उपलब्धि के साथ सरगुजा जिला का फिर खेलो इंडिया युथ गेम्स में नाम दर्ज। इस बड़ी उपलब्धि के लिए लगातार कई वर्षों से सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ निश्वार्थ - निशुल्क बच्चों को बास्केटबाल प्रशिक्षण देते हुए सरगुजा का मान बढ़ा रहा है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि कु. प्रज्ञा मिश्रा बचपन से ही बास्केटबाल खेल रही है, सब-जूनियर वर्ग से सिनियर लेवल तक सभी वर्गों के बास्केटबाल प्रतियोगिता में कई मेडल जीतकर संघ के नाम के साथ सरगुजा का नाम रोशन किया है। कु. प्रज्ञा मिश्रा सव जुनियर वर्ग स्कुल वल्र्ड कप प्रतियोगिता आस्ट्रेलिया में खेल चुकी है। हालहि में कु. प्रज्ञा मिश्रा 2023 में 73 वीं सिनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता लुधियाना, पंजाब खेलकर आई है अभी छत्तीसगढ़ जुनियर बालिका टीम के प्रशिक्षण कैम्प चल रहा है। इसी बीच खेला इंडिया युथ गेम्स 2024 में चयन हो खेलने जा रही है इसके अलावा 3X3 आल इंडिया प्रतियोगिता खेलने के अलावा इंटर युनिवर्सिटी प्रतियोगिता भी खेल चुकी है। इस बड़ी उपलब्धि पर सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के संरक्षक आदरणीय अनिल सिंह मेजर साहब जी, संघ के अध्यक्ष श्री आदितेश्वर शरण सिंहदेव जी, उपाध्यक्ष राजिव अग्रवाल, डी के सोनी, अमितेश पाण्डेय, गौरव सिंह, के. पी. सिंह, धनेश प्रताप सिंह, दीपक सोनी, विजय सिंह, वेदांत तिवारी, रघुनाथ मुखर्जी, सौरभ सिन्हा, सतिश कश्यप (लप्पू ), अभिमन्यु सिंह, गौरव सोनी, रजत सिंह, आबिद हुसैन, प्रियंका पैकरा, प्रिया जायसवाल, खुशबू गुप्ता अन्य सभी सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ परिवार की ओर से उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई सभी ने दीया साथ सरगुजा जिला के सभी खेल प्रेमियों के ने बधाई देते हुए खुशी वक्त किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *