रिंकी सिंह टारगेटबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता मथुरा में बेस्ट शूटर बनी


Categories :

रिंकी सिंह 10 वीं राष्ट्रीय टारगेटबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता मथुरा में हरियाणा टीम से खेलती हुई जिते गोल्ड

सरगुजा जिला की अंतर्राष्ट्रीय टारगेटबाल खिलाड़ी कु रिंकी सिंह 10 वीं राष्ट्रीय टारगेटबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता मथुरा में बेस्ट शूटर बनी, साथ ही 7वीं फेडरेशन कप प्रतियोगिता में भी बेस्ट शुटर रही। कु. रिंकी सिंह अम्बिकापूर, सरगुजा जिला की अंतर्राष्ट्रीय टारगेटबाल खिलाड़ी हैं, रिंकी सिंह सरगुजा संभाग व प्रदेश छत्तीसगढ़ के मेजबानी कर चुकीं है। 10 वीं राष्ट्रीय टारगेटबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता व 7वीं फेडरेशन कप प्रतियोगिता में हरियाणा महिला टीम की मेजबानी की। हरियाणा टीम के लिए खेलते हुए गोल्ड मेडल जीते। साथ ही प्रतियोगिता की बेस्ट शुटर बनी।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि कु. रिंकी सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से टारगेटबाल खेल का राष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिनिधित्व की। राष्ट्रीय रेफ़री का भी एक्जाम दी है। उन्होंने बताया कि कु. रिंकी सिंह शुरू से ही टारगेटबाल खेल की उत्कृष्ट खिलाड़ी रही। रिंकी सिंह कई बड़े राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी है और साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो चुकी है। सरगुजा जिला के सभी खेल संघों की ओर से कु. रिंकी सिंह को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *