Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

GalleryHistoryNews

सरगुजा बास्केटबॉल के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर किया सम्मानित…

संघ के अध्यक्ष ने 2023-24 के सभी मेडलिस्ट खिलाड़ियों का किया सम्मान

अंबिकापुर। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के अंतर्गत उन सभी खिलाड़ियों का आज राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया गया। जो सत्र 2023-24 के ओपन चैम्पियनशिप और शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त किया था।

सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने आज बास्केटबॉल ग्राउंड पर इन सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया एवं भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले के खिलाड़ी जो राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय पर जीत कर जिले का नाम रौशन किया उन्हें आज सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बीजेपी पुर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल जायसवाल, पुर्व पार्षद पपीन्दर सिंह, सिनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाडी सुनैना जायसवाल, प्रज्ञा मिश्रा, प्रियंका पैकरा, खुशबु गुप्ता, साक्षी तिर्की, रिमझिम मिश्रा और सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के सभी खिलाड़ी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *