Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

GalleryHistoryNews

छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश बाकेटबॉल संघ की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 22/09/24 को होटल वेंकटेश इंटरनेशनल ,रायपुरके आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के साथ साथ विभिन्न जिला संघो के पदाधिकारियों व सदस्य भी उपस्थित रहे।
बैठक के एजेंडे में प्रदेश संघ की महासचिव के निधन के पश्चात रिक्त पद के पूर्ति तथा नवीन प्रबंधकारिणी के गठन एवं प्रत्येक जिला, नगर निगम एवं संस्थान को मान्यता देने को सम्मलित किया गया था। समस्त उपस्थित सदस्यों के सहमति से पुरानी प्रबंधकारिणी समिति को भंग करके नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमे अध्यक्ष पद हेतु श्री पीताम्बर गुप्ता एवं महासचिव पद हेतु श्री सुमित उपाध्याय जी के नाम का प्रस्ताव अनिल पुसदकर ने रखा जिसे सभी सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया।आज के बैठक में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी जी, नरेश डाकलिया, अनिल पुसदकर, प्रमोद सिंह,राजेश पाण्डेय, आनंद सिंह,उमेश सिंह ठाकुर, राजेश प्रताप सिंह,आलोक गुप्ता,नमिताभ जैन,इकबाल अहमद,नुरेन चंद्राकर,राजेन्द्र तम्बोली,वरिष्ठ NIS कोच सुधीर राजपाल,प्रीतम दास, विष्णु पाण्डेय, वीरेन्द्र देशमुख, एवं विभिन्न जिलों से प्रतियूश नेमी,अमित तिवारी,हुमन राम यदु, सुनील नायक, देवेन्द्र महानंद, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी लुमेंद्र साहू,अंजू जोशी,अतुल मिश्रा, रघुनाथ मुखर्जी,नलिन शर्मा, अब्बाश आलम,राघव पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *