Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Basketball

सरगुजा जिला बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन..तीन दिवसीय बास्केटबॉल लीग गांधी स्टेडियम में आयोजित..

अंबिकापुर। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा सरगुजा जिला में बास्केटबॉल लीग का प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो 02 जून से 04 जून तक गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड पर आयोजित किया जा रहा है।
जिसके उद्घाटन समारोह में आज महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ,एमआईसी सदस्य प्रियंका गुप्ता, नीलम राजवाड़े, निशांत सिंह गोल्डी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता बालक – बालिका वर्ग में अंडर 14 और अंडर 17 के खिलाड़ियों के बीच आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कुल 140 खिलाड़ी सम्मिलित हैं। सरगुजा जिले के खिलाड़ियों के विकास के लिए इन प्रकार का प्रतियोगिता आयोजित करना आवश्यक है। जिससे खिलाड़ियों के बीच खेल का रोचकता खेल के प्रति बढ़ेगा। आगामी दिनों में संघ 3×3 मैच एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जाएगा।

इस अवसर में गौरव सिंह,रजत सिंह, कृष्णकांत, आकाश गुप्ता, प्रिया जायसवाल,खुशबू गुप्ता ,स्नेहा अभिषेक, उपस्थित थे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *