Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Basketball

अहमदाबाद हवाई हादसे के पीड़ितों को बास्केटबॉल खिलाड़ी द्वारा मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

कल अहमदाबाद में हुए दुखद हवाई जहाज हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए आज सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ियों द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया।
संघ के प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने इस हादसे को देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि “हम सभी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।”
इस अवसर पर विजय सिंह, दीपक सिंह तोमर,भीम सिंह, निशांत सिंह गोल्डी, रजत सिंह व समस्त बास्केटबॉल खिलाड़ी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *