Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

HistoryNetballNews

24 जूलाई से तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय कॉर्फबॉल चैंपियनशिप में सरगुजा के खिलाड़ी का प्रदेश टीम में चयन

सरगुजा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कॉर्फबॉल चैंपियनशिप में चयन..

              21 वीं सब-जूनियर एवं 30 वीं जूनियर राष्ट्रीय कॉर्फबॉल चैंपियनशिप चेन्नई, तमिलनाडु में दिनांक 24 से 27 जुलाई 2025 तक आयोजित होने वाली है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम में सरगुजा जिला से खिलाड़ियों का चयन हुआ है,जूनियर टीम अभिषेक शर्मा,श्रेया उपाध्याय,विभा सोनवानी सब-जूनियर टीम रुद्राक्षी जैन,संजना मिंज, रजनीकांता, रीत्विक राज गुप्ता,आयुष बारी शामिल हैं।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम में अपनी जगह बनाई है। यह सरगुजा जिला के लिए गर्व की बात है कि यहां से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

जिला कॉर्फबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों, कोच एवं अभिभावकों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *