Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Basketball

सरगुजा बास्केटबॉल लीग का आज हुआ समापनविजेताओं खिलाड़ियों को दिया मेडल और ट्रॉफी

अंबिकापुर। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में विगत दिनों से चल रही सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा सरगुजा जिला में बास्केटबॉल लीग का प्रतियोगिता का आज समापन हुआ।

समापन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता के पार्षद आलोक दुबे, आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी, निशांत सिंह गोल्डी उपस्थित रहे।

आलोक दुबे ने बताया कि सरगुजा जिला के बास्केटबॉल खिलाड़ियों द्वारा विगत दिनों से चल रही लीग प्रतियोगिता में काफी उत्साह देखने को मिला। इन छोटे – छोटे बच्चों को देखकर काफी अच्छा लगा रहा है। आज कि इस युग में सारे बच्चे घर में मोबाइल और टीवी पर लगे हुए हैं परंतु या बच्चे सुबह शाम ग्राउंड आ रहे हैं या काफी अच्छी बात है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि बास्केटबॉल खिलाड़ियों में काफी जोश और उमंग देखने को मिला रहा है। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अंडर-12 सरगुजा फायर फाइटर विजेता व ग्रीन फाइटर उपविजेता,अंडर -14 सरगुजा इंदूमिनाटिस विजेता व सरगुजा चैलेंजर्स उपविजेता,अंडर -19 बास्केटबॉल ब्लास्ट विजेता व सरगुजा हुपर्स एवं बालक वर्ग में अंडर-12 सरगुजा चैंपियन विजेता व सरगुजा स्टार उपविजेता अंडर -17 सरगुजा शूटर विजेता व आईपीएस क्लब उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के आयोजन समिति में रजत सिंह, नीलू सिंह, नेहा सिंह,कृष्णकांत ताम्रकार, आकाश गुप्ता, प्रिया जायसवाल,खुशबू गुप्ता ,स्नेहा, प्रतीक्षा गुप्ता थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *