Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Cg Sports

Hindi Sports News | खेल समाचार

Netball

संभाग स्तरीय एक दिवसीय नेटबॉल सेमिनार का आयोजन कल..छत्तीसगढ़ नेटबॉल संघ के महासचिव राजेश राठौर करायेंगे नेटबॉल बारिकियों से अवगत

छत्तीसगढ़ नेटबॉल संघ के तत्वावधान में कल सरगुजा जिला नेटबॉल संघ द्वारा संभाग स्तरीय एक दिवसीय विशेष नेटबॉल सेमिनार का आयोजन कराया जा रहा है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला नेटबॉल संघ खेल को बेहतर बनाने व खिलाड़ियों को अधिक से अधिक जोड़ने हेतु एक दिवसीय विशेष सेमिनार का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें कल छत्तीसगढ़ नेटबॉल संघ के महासचिव राजेश राठौर खिलाड़ियों को नेटबॉल के बारीकियों से अवगत करायेंगे।

एक दिवसीय विशेष संभाग स्तरीय सेमिनार दिनांक 18/06/2025 को शाम 4 बजे से गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *